Site icon Khabribox

उत्तराखंड ने दर्ज की एतिहासिक उपलब्धि, वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष किया दर्ज, सीएम ने CAG रिपोर्ट का जताया आभार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड ने एक एतिहासिक उपलब्धि दर्ज‌ की है। यह उपलब्धि उत्तराखंड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज कर दी है।

दर्ज की यह उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार यह उपलब्धि उत्तराखंड ने दर्ज की है। इसके साथ ही उत्तराखंड इस उपलब्धि के साथ उन राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने इस अवधि में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।

राज्य की सुशासन नीतियों का परिणाम 

जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खुशी जताई है। सीएम ने कहा, “CAG रिपोर्ट में दर्ज यह उपलब्धि उत्तराखंड की अच्छी शासन नीतियों का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए, हमने राज्य को वित्तीय रूप से मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। यह केवल एक सांख्यिकीय उपलब्धि नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन की नीति के साथ आगे बढ़ते हुए, सरकार उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

Exit mobile version