Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल बाजपुर में शिक्षकों के विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, देखें शैक्षणिक योग्यता

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) बाजपुर में अंशकालिक (Part-time Daily Wages) शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन‌ पदों पर भर्ती

जानकारी के अनुसार विद्यालय में TGT-हिंदी (01 पद), TGT-साइंस (01 पद), PET-महिला (01 पद), TGT-म्यूजिक (01 पद) और PGT-कंप्यूटर साइंस (01 पद) के लिए भर्ती निकाली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 700 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

• ​TGT (हिंदी व साइंस): संबंधित विषय में स्नातक, B.Ed. और CTET/UTET (Paper-II) पास होना अनिवार्य है।
• ​PET (महिला): 4 वर्षीय एकीकृत B.P.Ed. या फिजिकल एजुकेशन में स्नातक डिग्री।
• ​TGT (म्यूजिक): मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत या परफॉर्मिंग आर्ट्स में स्नातक।
• ​PGT (कंप्यूटर साइंस): M.Sc. (CS/IT), MCA, M.E. या M.Tech. (CS/IT) की डिग्री।

जानें कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज्यूमे (Resume) ईमेल आईडी emrsbazpur2020@gmail.com पर भेज सकते हैं या 10 सितंबर 2026 से पहले विद्यालय के पते (EMRS बाजपुर, झारखण्डी (बरहैनी), उधम सिंह नगर) पर हाथों-हाथ जमा कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7983150904 या 7983706399 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version