Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 12 वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

देखें तिथि

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है।

Exit mobile version