Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी विभागों में 4,400 पदों के लिए होगी भर्ती, इस दिन से होगी शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में  11 सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है।

15 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 15 सितंबर से 4,400 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें पुलिस आरक्षी के 2,000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1,200, वैयक्तिक सहायक के 280, वैज्ञानिक सहायक के 50, स्नातक स्तरीय 50, सहायक विकास अधिकारी के 40, वाहन चालक 25, लाइब्रेरियन के 10, प्राथमिक शिक्षक एसटी के 15, आईटीआई के कई ट्रेड पर 35 पदों पर भर्ती होगी। इस माह के 15 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दिए निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को विभागों से मिले खाली पदों के प्रस्ताव पर पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version