Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां विद्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, राज-राजेश्वरी ज०पू०मा०वि० खाल रहड़ सिलगढ़ में कनिष्ठ सहायक के रिक्त पद पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

इतने‌ पदों पर भर्ती

योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
• ​पद का नाम: कनिष्ठ सहायक
• ​रिक्तियों की संख्या: 01 (अनारक्षित वर्ग के लिए)
• ​शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही कंप्यूटर प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
• ​आयु सीमा: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष।


​यहां भेजे आवेदन


इस पद के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। इच्छुक उम्मीदवार ₹300 का रेखांकित पोस्टल आर्डर या बैंक ड्राफ्ट जो कि ‘प्रबन्धक, राज-राजेश्वरी ज०पू०मा०वि० खाल रहड़ सिलगढ़, रुद्रप्रयाग’ के नाम देय हो, जमा कर विद्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र को सभी स्व-प्रमाणित (Self-attested) शैक्षिक व प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों के साथ पंजीकृत डाक द्वारा विद्यालय प्रबंधक के कार्यालय में भेजना होगा। आवेदन पत्र विज्ञापन प्रकाशन की तिथि (26 मई 2026) से 21 दिनों के भीतर कार्यालय पहुंच जाना चाहिए।

Exit mobile version