उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वैयक्तिक सहायक के 11 और वैज्ञानिक अधिकारी के छह पदों पर भर्ती निकली है।
इतने पदों पर भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कुछ दिनों पहले उच्च न्यायालय उत्तराखंड के अधिष्ठान में वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके माध्यम से कुल 11 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी थी। इसके अलावा वैज्ञानिक अधिकारी उत्तराखंड विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा-2025 का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। इसके तहत छह पदों पर भर्ती होगी। जिसमें 19 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
देखें वेबसाइट
आवेदन करने की अंतिम तिथि 14-19 जनवरी 2025 (पद अनुसार) है। उम्मीदवार psc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।