Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खेलो इंडिया सेंटर के लिए फुटबॉल कोच की भर्ती, इतने अक्टूबर तक करें आवेदन, देखें जरूरी योग्यता

​उत्तराखंड: कार्यालय जिला क्रीड़ा अधिकारी, देहरादून द्वारा पैवेलियन ग्राउन्ड में स्वीकृत ‘खेलो इंडिया सेन्टर’ के अंतर्गत फुटबॉल खेल के लिए 1 अंशकालिक प्रशिक्षक के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

एक पद पर भर्ती

इस पद पर चयन मानदेय के आधार पर किया जाएगा और चयनित प्रशिक्षक 01 नवंबर, 2026 से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
• ​पद का नाम: अंशकालिक फुटबॉल प्रशिक्षक (01 पद)
• ​नियत मानदेय: ₹25,000 प्रति माह
• ​आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष (योग्य मामलों में छूट का प्रावधान)
• ​तैनाती की अवधि: प्रारंभिक चरण में 2 वर्ष का अनुबंध, जिसे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
​ज़रूरी खेल योग्यताएं

• मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
• खेलो इंडिया गेम्स या सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त किया हो।
• ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप या अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में पदक जीता हो।
• खेलो इंडिया गेम्स या सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया हो।
​आवेदन प्रक्रिया

• ​आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर, 2026 (सायं 05:00 बजे तक)।
• ​साक्षात्कार की तिथि व समय: 27 अक्टूबर, 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे)।
• ​स्थान: जिला खेल कार्यालय, पैवेलियन ग्राउन्ड, देहरादून।
• पात्र अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियों के दस्तावेज़, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (मूल एवं एक-एक छायाप्रति) तथा 02 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

संपर्क विवरण

• ​फोन नंबर: 0135-2653848
• ​ई-मेल: dsodehradun@gmail.com

Exit mobile version