Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू, खाली 955 पदों पर ऐसे होगा चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाली 955 पदों पर जिलेवार मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भर्ती पिछले काफी समय से लटकी थी, इस भर्ती को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसके बाद सेवा योजन विभाग ने प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए शासनादेश में आंशिक संशोधन किया है। अब संशोधित शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।

खोला गया पोर्टल

इसके लिए अब आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को फिर से एक सप्ताह के लिए खोला गया है। जिसके बाद भर्ती को दो सप्ताह के भीतर सम्पन्न करा लिया जाएगा।

Exit mobile version