Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स में भर्ती रैली का होगा आयोजन, भूतपूर्व सैनिकों और पेंशनधारकों के लिए सुनहरा अवसर

​उत्तराखंड: प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स द्वारा 127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल) के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती रैली

यह भर्ती रैली केवल भूतपूर्व सैनिकों और पेंशनधारकों के लिए है।
• ​भर्ती संस्थान: 127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स
• ​पात्रता: भूतपूर्व सैनिक और पेंशनधारक, जो 5 साल से ज्यादा सेवामुक्त न हुए हों और 55 साल (JCO के लिए) या 50 साल (अन्य पदों के लिए) तक सेवा दे सकते हों।
•  ​पद:
◦ ​JCO (RT) – 1 पद
◦ ​सैनिक (GD) – 31 पद
◦ ​सैनिक (लिपीक) – 2 पद
◦ ​सैनिक (नाई) – 1 पद
◦ ​सैनिक (EFR) – 2 पद
◦ ​सैनिक (दर्जी) – 3 पद
◦ ​सैनिक (कारपेंटर) – 1 पद
◦ ​सैनिक (रसोईया) – 1 पद
◦ ​सैनिक (हाऊस कीपर) – 2 पद
◦ ​सैनिक (लोहार) – 1 पद
• ​भर्ती स्थान: जसवंत सिंह ग्राउण्ड, गढ़ी कैंट, देहरादून (उत्तराखण्ड)
• ​भर्ती तारीख: 7 और 8 दिसंबर 2026 (प्रमाण पत्रों की जाँच और शारीरिक परीक्षण के लिए) और 9 और 10 दिसंबर 2026 (मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार के लिए)

​शैक्षिक और शारीरिक योग्यता

भारतीय नागरिक भूतपूर्व सैनिक (भारतीय सेना में जिसको पेन्शन मिल रही है) और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग के भूतपूर्व महिला कर्मचारी (पूर्ण सेवापूर्व सेवानिवृत्त) को न्यूनतम 20 साल की सेवा प्रदान की चुकी हो। शारीरिक परीक्षण में 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुलअप, संतुलन और 9 फीट गड्ढा होगा। उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा और “एक्सेंपलरी (EXEMPLARY) / बहुत अच्छा (VERY GOOD)” चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 7 दिसंबर 2026 को सुबह 6:00 बजे जसवंत सिंह ग्राउण्ड, गढ़ी कैंट, देहरादून में पंहुचना होगा।

​आवश्यक दस्तावेज

•  ​भूतपूर्व सैनिक (पेंशन धारक):
◦ ​पेन्शन भुगतान आदेश एवं डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति.
◦ ​सेना सामूहिक जीवन बीमा द्वारा जारी प्रमाण पत्र की मूल प्रति.
◦ ​मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड.
◦ ​पासपोर्ट साईज 08 फोटोग्राफ.
◦ ​नागरिक शिक्षा प्रमाण पत्र.
•  ​भूतपूर्व महिला कर्मी (पेंशन धारक):
◦ ​पेन्शन आर्डर की मूल प्रति.
◦ ​सम्बन्धित विभाग से जिसमें महिला ने 20 वर्ष सेवा प्रदान की से प्रमाण पत्र.
◦ ​पासपोर्ट साईज 08 फोटोग्राफ.
◦ ​मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड.
​

Exit mobile version