Site icon Khabribox

उत्तराखंड: (बड़ी खबर): पहाड़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट: बागेश्वर और नैनीताल में कल स्कूल बंद करने के निर्देश

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुमाऊँ में नैनीताल और अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच नैनीताल से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिस पर कल उत्तराखंड के बागेश्वर में प्रशासन ने 02 जुलाई 2024 को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में 2 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

नैनीताल में कल बंद रहेंगे स्कूल

इसके अलावा तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 02.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये है।

Exit mobile version