Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, यह जानकारी देना अनिवार्य, यहां देखें वेबसाइट लिंक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। जिसमे बड़ी संख्या में देश विदेश से तीर्थयात्री पंहुचते‌ है। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी खबर है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रहीं हैं। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन बीते कल 20 मार्च 2025 से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य होगा। चारधाम की यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे, वहीं 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे। श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाना होगा।

Exit mobile version