Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ट्रेकिंग के लिए पंजीकरण करवाना होगा अनिवार्य, जीपीएस सिस्टम भी गाइडलाइन में शामिल

पर्यटकों व पर्यटक दलों के लिए जल्द ही ट्रेकिंग और पर्वतारोहण पर जाने से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। हाल ही में उत्तराखंड आपदा के दौरान ट्रैकरों के साथ हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि पर्यटन विभाग की ओर से नई गाइडलाइन तैयार की जा रही है।कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी‌ मिलने पर जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

जीपीएस सिस्टम भी गाइडलाइन में शामिल

हर साल उत्तराखंड में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के शौकीन लोग आते हैं। लेकिन अभी तक ट्रेकिंग पर जाने वाले पर्यटकों के लिए न तो पंजीकरण की व्यवस्था है और न ही लोकेशन का पता लगाने के लिए कोई सिस्टम है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब पंजीकरण के साथ ही ट्रेकिंग के दौरान ट्रैकरों की लोकेशन का पता लगाने के लिए जीपीएस सिस्टम को भी गाइडलाइन में शामिल किया जा सकता है। ट्रेकरों के साथ बढ़ती दुर्घटनाओं से सबक लेकर यह कदम उठाया जा रहा है।

Exit mobile version