Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ”सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष” शीर्षक की कॉफी टेबल बुक का विमोचन, कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को राजभवन में ”सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष” शीर्षक की एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने 15 सितंबर को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में चार वर्ष पूर्ण किए हैं। यह कॉफी टेबल बुक राज्यपाल के प्रेरणादायक विचारों के साथ-साथ उनके मिशन, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के मार्गदर्शन एवं अन्य सामाजिक विषयों पर केंद्रित है। यह कॉफी टेबल बुक, राजभवन सूचना परिसर की ओर से राज्यपाल के चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित है। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

Exit mobile version