Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा पुस्तक का विमोचन, राज्यपाल ने कहा- उत्तराखण्ड को ज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में होगा सहायक सिद्ध

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा पुस्तक का विमोचन किया।

उत्तराखण्ड को ज्ञान के क्षेत्र में दिलाएगा नई पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेव सुमन विवि ने आधुनिक परिदृश्य में भारतीय प्राच्य ज्ञान संपदा के 87 शोध पत्रों का संकलन कर पुस्तक तैयार की है। इस पुस्तक का विमोचन राज्यपाल ने किया है। साथ ही उन्होंने शोध के विभिन्न पक्षों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की। भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा के गूढ़ रहस्यों को अब आमजन जान सकेंगे। पुस्तक का राजभवन में राज्यपाल ने विमोचन किया। पुस्तक में विज्ञान, कला, दर्शन, चिकित्सा एवं जीवन के प्रत्येक पक्ष का गहन विश्लेषण किया है। राज्यपाल के निर्देश पर एक विश्वविद्यालय, एक शोध परियोजना के अंतर्गत श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो एनके जोशी, प्रो कल्पना, प्रो अनीता तथा प्रो पूनम ने आधुनिक परिदृश्य में भारतीय ज्ञान संपदा विषय पर शोध पुस्तक तैयार की है।

Exit mobile version