Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के मरीजों के लिए राहत: अब एक ही काउंटर पर मिलेंगी सभी ओपीडी सेवाए, खुला ‘विशेष एकीकृत काउंटर’

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में अब उत्तराखंड के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी खास सुविधा उपलब्ध होगी।

मिलेगा यह लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए संस्थान में एक ‘विशेष एकीकृत ओपीडी काउंटर’ का शुभारंभ किया गया है। बीते कल बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर इस नवीन सुविधा का लोकार्पण किया। इस नई पहल के तहत उत्तराखंड के मरीजों को अब अलग-अलग काउंटरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस एकीकृत काउंटर पर ओपीडी पंजीकरण, बिलिंग, डिस्चार्ज और आईपीडी (IPD) से संबंधित सभी सेवाएं एक ही खिड़की पर उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से उत्तराखंड के दूर-दराज और पर्वतीय क्षेत्रों से एम्स आने वाले मरीजों के लिए यह सुविधा बेहद राहतकारी साबित होगी।

Exit mobile version