Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देवीधुरा में जाम की समस्या से मिलेगी निजात: इतने करोड़ की लागत से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, 83 कारों की होगी क्षमता

उत्तराखंड: मां वाराही धाम (देवीधुरा) में प्रसिद्ध बग्वाल मेले और सालभर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की गाड़ियों के दबाव से अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

कार पार्किंग का निर्माण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए पाटी तहसील के ग्राम देचमार में मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय व्यय समिति ने 9.80 करोड़ रुपये की इस परियोजना लागत पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब अंतिम स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। इस मल्टी लेवल पार्किंग में एक साथ 83 कारें खड़ी करने की सुविधा होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिसर में पर्याप्त शौचालय और सुरक्षा के लिए केयरटेकर रूम का भी निर्माण किया जाएगा। जिसमें अनुमानित लागत 9.80 करोड़ रुपये है।

जानें क्यों पड़ी इस प्रोजेक्ट की जरूरत

चंपावत के प्रसिद्ध देवीधुरा में ऐतिहासिक ‘बग्वाल मेला’ आयोजित होता है, जिसमें देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा वर्षभर देवी दर्शन के लिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। पर्याप्त पार्किंग न होने से सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहता था, जिसे देखते हुए इस मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version