Site icon Khabribox

उत्तराखंड : भड़काऊ भाषण मामले में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरफ्तार

धर्म संसद में भड़काऊ भाषण मामले में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद को गिरफ़्तार किया गया है । आपको बता दें कि इससे पहले  भड़काऊ भाषण मामले में जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया था । शनिवार देर शाम को धर्म संसद कोर कमेटी के सदस्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया । उत्तराखंड हरिद्वार के CO सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि धर्मगुरु यति नरसिंहानंद के  ख़िलाफ़ 2-3 मुकदमें चल रहे थे। महिलाओं के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्हें गिरफ़्तार किया गया है ।

10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तराखंड पुलिस ने धर्मगुरु यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार करने के बाद फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है। ‘धर्म संसद’ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में FIR में 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें नरसिंहानंद, जितेंद्र त्यागी और अन्नपूर्णा का नाम शामिल है। यति नरसिंहानंद ने हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन किया था। ‘धर्म संसद’ 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार में आयोजित हुई थी। हरिद्वार में आयोजित ‘धर्म संसद’ में कई वक्ताओं ने नफरती भाषण दिए थे। इन भड़काऊ भाषणों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

संतों में फैला आक्रोश

वहीँ गिरफ्तारी के बाद से  संतों में आक्रोश फैल गया है। नरसिंहानंद की गिरफ्तारी पर धर्म संसद के संयोजक आनंद स्वरूप ने कहा, जिहादियों के दबाव में आकर सरकार संतों को गिरफ्तारी कर रही है। इसका परिणाम उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा । गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही धर्म संसद कोर कमेटी ने शांभवी आश्रम में बैठक की ओर तीन दिन से अनशन कर रहे यति नरसिंहानंद और अमृतानंद अनशन खत्म करने को राजी हो गए थे।  औऱ यह फैसला लिया गया था कि, सत्याग्रह चलता रहेगा। लेकिन पुलिस ने 17 जनवरी को सर्वानंद घाट में प्रतिकार सभा होने से पहले ही शनिवार शाम को नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version