Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड को मिलेगा पहला ‘कार्बन जस्टिस अवार्ड’, प्रकृति और हिमालयी जीवन पर उत्कृष्ट लेखन के लिए होंगे सम्मानित

​उत्तराखंड: हिमालय की वादियों, जंगलों, नदियों और जनजीवन को अपनी लेखनी के माध्यम से जीवंत करने वाले प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड को पहला ‘कार्बन जस्टिस अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा।

दिया जाएगा यह सम्मान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अवॉर्ड ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और एप्रोप्रिएट टेक्नोलॉजी इंडिया (ATI) की संयुक्त पहल पर शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों के संरक्षण और स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को पहचान देना है। इस संबंध में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि रस्किन बॉन्ड ने अपनी कहानियों, उपन्यासों, कविताओं और बाल साहित्य के जरिए हिमालय की खूबसूरती और वहाँ के लोगों के जीवन को बेहद आत्मीयता से प्रस्तुत किया है। उनकी रचनाओं ने कई पीढ़ियों को प्रकृति और पर्वतीय विरासत को सहेजने के लिए प्रेरित किया है। इसी आजीवन साहित्यिक योगदान और हिमालय के प्रति उनके अनूठे प्रेम को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।
​
​अवॉर्ड का खास उद्देश्य

​यह अवॉर्ड शोध, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, तकनीक, सामुदायिक विकास, जन-जागरूकता, साहित्य और सामाजिक कार्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाएगा।

Exit mobile version