Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मशहूर लेखक तापस चक्रवर्ती हुए सम्मानित, मिला ‘उत्तराखंड एक्सीलेंस अवार्ड 2026’

उत्तराखंड: उत्तराखंड के राजधानी देहरादून के टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में मशहूर लेखक और सीजीएसटी विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमिश्नर तापस चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

जिसमें उन्हें ‘उत्तराखंड एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार वीआईपी सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले भी वह कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से राजभाषा गौरव, राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार, उत्तराखंड सैल्यूट व कादंबरी अवार्ड शामिल हैं। समारोह में तापस चक्रवर्ती के साथ-साथ चिकित्सा, मीडिया, समाज सेवा, उद्यमिता, स्टार्टअप, व्यापार, ज्योतिष, खगोल विज्ञान, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, वकालत और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

Exit mobile version