Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रामझूला पुल की मरम्मत का कार्य शुरू, कुंभ से पहले नए रूप में दिखेगा सेतु

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने ऋषिकेश की पहचान ‘रामझूला पुल’ की सेहत सुधारने की कवायद तेज कर दी है।

कार्य शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए करीब 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मरम्मत कार्य के लिए विभाग ने वर्कशॉप में काम शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो, इसके लिए लोनिवि ने एक खास रणनीति अपनाई है। अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल के अनुसार, सस्पेंडर्स वायर और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को पहले वर्कशॉप में तैयार किया जा रहा है। पुल को केवल मरम्मत के अंतिम चरण में ही बंद किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

दोपहिया वाहनों के लिए फिर खुलेगा रास्ता

​पिछले तीन सालों से पुल पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोनिवि का लक्ष्य है कि सितंबर-अक्टूबर 2026 तक काम पूरा कर लिया जाए, जिसके बाद पुल पर दोबारा दोपहिया वाहन चल सकेंगे। इस संबंध में प्रवीन कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (नरेंद्रनगर खंड) ने बताया कि हमारा लक्ष्य आगामी कुंभ मेले से पहले सभी कार्यों को पूरा करना है। वर्कशॉप में काम शुरू हो चुका है ताकि पुल को ज्यादा समय तक बंद न करना पड़े।

Exit mobile version