Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ में रेस्क्यू अभियान जारी, 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, फंसें लोगों की तलाश जारी

उत्तराखंड में बीते दिनों केदारनाथ में आई आपदा से कई लोग फंसे हैं। जिनका रेस्क्यू अभियान जारी है। बहुत से लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

अब तक इतने लोगों को निकाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारघाटी में 31 जुलाई को पैदल मार्ग पर बादल फटने के बाद भूस्खलन होने से फंसे तीर्थ यात्रियों को निकालने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान छह दिन से जुटे हुए हैं। केदारघाटी में सोमवार को एक और शव बरामद हुआ है। केदार घाटी में अब तक पत्थरों और मलबे में दबे चार शव मिल चुके हैं।इसके साथ ही सोमवार को 1,401 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। अब तक 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। ड्रोन से जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जारी है रेस्क्यू अभियान

रिपोर्ट्स के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि अब भी कुछ लोग जंगल में फंसे हैं या मलबे और पत्थरों के नीच दबे हुए हैं। इस संभावना को देखते हुए खोजबीन में ड्रोन के साथ स्निफर डाग स्क्वाड का सहयोग भी लिया जा रहा है। अभियान जारी है।

Exit mobile version