Site icon Khabribox

उत्तराखंड निवासी युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात


आज के समय में युवाओं में आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जो एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है।

कमरे में फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या-

जानकारी के अनुसार मनीमाजरा न्यू दर्शनी बाग में किराए के मकान में रह रही एक युवती ने मौत को गले लगा लिया। युवती की पहचान उत्तराखंड निवासी प्रीति (22) के रूप में हुई है। पुलिस को युवती के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें युवती ने लिखा है कि वह एक लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन कुछ महीने पहले उसकी शादी कहीं और हो गई। इस कारण वह परेशान है। इसी तनाव में वह आत्महत्या कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने उत्तराखण्ड रह रहे युवती के परिजनों को सूचना दी।

Exit mobile version