Site icon Khabribox

उत्तराखंड: LPG सिलेंडर को लेकर लोगों में चिंता, आधे घंटे में बुक हुए 30 हजार सिलेंडर, सर्वर पर बढ़ा दबाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। तेल और गैस की सप्लाई रुकने से भारत में LPG सिलेंडर संकट गहराता जा रहा है।

लोगों में बढ़ी चिंता

ऐसे में उत्तराखंड में भी रसोई गैस को लेकर पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं के बीच भारी चिंता बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले सामान्य दिनों में जहां पूरे दिन में करीब 32 हजार गैस सिलेंडरों की बुकिंग होती थी, वहीं सर्वर दोबारा चालू होने के बाद मात्र आधे घंटे के भीतर लगभग 30 हजार सिलेंडर बुक हो गए। इससे एलपीजी बुकिंग सिस्टम पर भारी दबाव पड़ा है और कई उपभोक्ताओं को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के एक साथ बुकिंग करने के कारण एलपीजी कंपनियों के ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप और आईवीआरएस आधारित बुकिंग सिस्टम पर दबाव काफी बढ़ गया है। प्रदेश में कई शहरों में यह समस्या देखने को मिली है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करे।

Exit mobile version