Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज जारी होगा 10वीं और 12वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 का आयोजन किया गया था।

वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस 10वीं और 12वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) और 2023 (तृतीय) का परिणाम आज 13 अगस्त, 2024 को घोषित किया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे उत्तराखंड बोर्ड के सभापति माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून में परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।

Exit mobile version