Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस का परिणाम घोषित, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 65/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) के 1600 रिक्त पदों तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष) के 400 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया था।

देखें वेबसाइट

उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 24 फरवरी, 2025 से 04 अप्रैल, 2025 तक एवं शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक-03 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी। उपरोक्तानुसार शारीरिक एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा के संयुक्त प्राप्तांकों के आधार पर अभिलेख सन्निरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची दिनांक 29 दिसंबर, 2025 को आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित करते हुए दिनांक 12 जनवरी, 2026 से 18 फरवरी, 2026 तक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की आयोग कार्यालय में अभिलेख सन्निरीक्षा एवं पदों की वरीयता प्राप्त की गई। अभिलेख सन्तिरीक्षा के उपरांत श्रेष्ठताक्रम एवं अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी वरीयता के आधार पर अई अभ्यर्थियों की संस्तुति संबंधित विभाग को प्रेषित किये जाने एवं अभ्यर्थियों के सुलम संदर्भ हेतु चयन संस्तुति की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। उपरोक्त पदों हेतु की जाने वाली नियुक्तियां मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड में योजित याचिका संख्या- 16/26- लक्की पवार व अन्य याचिकाओं में दिनांक 08, जनवरी, 2026 को मा० न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मा० न्यायालय के अंतिम आदेश के अधीन रहेंगी।

Exit mobile version