Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस एवज में मांग रहें थे रिश्वत

उत्तराखंड से जुडी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

जानें क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा, पौड़ी गढवाल के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को विजीलेंस टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में आज पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

की इनाम की घोषणा

जिस पर निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की  है।

Exit mobile version