Site icon Khabribox

उत्तराखंड: IVLP में शामिल होने अमेरिका जाएंगी ऋचा कोटियाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बेटी व देवप्रयाग की रहने वाली ऋचा कोटियाल ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

इन मुद्दों पर देंगी व्याख्यान

ऋचा इंटरनेशनल विजिटर्स लीडरशिप प्रोग्राम अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभियोजन अधिकारी ऋचा कोटियाल जोशी का चयन आईवीएलपी (इंटरनेशनल विजिटर्स लीडरशिप प्रोग्राम) के लिए हुआ है। जिसमें ऋचा अमेरिका के वाशिंगटन समेत चार अन्य शहरों में आधी आबादी से जुड़े मुद्दों पर व्याख्यान देंगी।

Exit mobile version