Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर पंहुचा रसोई तक, तेल  और ईरानी पिस्ता इतने किलो हुआ महंगा

उत्तराखंड: पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के हालात का सीधा असर अब देहरादून के आम नागरिकों की जेब पर पड़ने लगा है।

जनता की जेब पर बोझ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण स्थानीय बाजार में खाद्य तेल और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जिसमें महज दो महीनों के भीतर रिफाइंड तेल ₹20 प्रति लीटर तक महंगा हो गया है, जबकि ईरानी पिस्ता के दामों में ₹1000 प्रति किलो की रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, कंपनियों के पास मौजूद पुराना स्टॉक अब खत्म हो चुका है और नई खेप ऊंचे दामों पर आ रही है।
• ​रिफाइंड तेल: दो महीने पहले तक जो ब्रांडेड रिफाइंड तेल ₹150 से ₹160 प्रति लीटर बिक रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर ₹170 से ₹180 प्रति लीटर हो चुकी है।
• ​ईरानी पिस्ता: ईरान से सप्लाई ठप होने के कारण पिस्ता के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार में ₹1000 की तेजी के साथ अब पिस्ता ₹3400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

Exit mobile version