Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में मौसम के बदलाव के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा, स्वाइन फ्लू व डेंगू के इतने मामले आए सामने, अलर्ट पर अस्पताल

उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के साथ ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। देहरादून में स्वाइन फ्लू (H1N1), डेंगू और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

स्वाइन फ्लू के मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रख दिया गया है और मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से उछाल आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जांचे गए 385 सैंपलों में से 181 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को एक ही दिन में 49 नए मामले सामने आए, जिनमें 35 मरीज देहरादून और 14 अन्य क्षेत्रों से हैं। कुल 181 संक्रमितों (95 पुरुष, 86 महिलाएं) में से 61 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 118 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। संक्रमण के कारण अब तक दो मरीजों की जान जा चुकी है।

डेंगू के 6 नए मरीज मिले

डेंगू का संक्रमण भी लगातार पांव पसार रहा है। बुधवार को डेंगू के 6 नए मरीज (4 महिलाएं, 2 पुरुष) दर्ज किए गए, जिनमें 3 देहरादून, 1 हरिद्वार और 1 रुद्रप्रयाग के निवासी हैं। अब तक 23,900 सैंपलों की जांच में कुल 124 डेंगू मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 111 मरीज ठीक हो चुके हैं और 13 का इलाज जारी है।

Exit mobile version