Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, पुलिस प्रशासन अलर्ट, लोगों को दी जा रही यह चेतावनी

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं राजधानी देहरादून और आसपास के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सभी नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

की जा रही यह अपील

जिस पर संभावित खतरे को देखते हुए एसएसपी के निर्देशों पर पूरे जिले में पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
​ इसके अलावा नदियों में अचानक तेज बहाव आने की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न थाना क्षेत्रों के जोखिम वाले इलाकों में पहुंचकर लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को जागरूक और सतर्क कर रही हैं। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे नदियों, नालों और जलभराव वाले स्थानों के पास बिल्कुल न जाएं।

Exit mobile version