उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तभी तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 22 लोग सवार थे। घटना के बाद पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की आशंका है। जबकि अन्य यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा आज दोपहर करीब तीन बजे के आसपास का बताया गया है। घायलों को पौड़ी और श्रीनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।