Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारत-तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली मलारी-नीति सड़क पर पुल के टूट जाने से मार्ग अवरुद्ध, चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई अपनी जान

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली मलारी-नीति सड़क पर पुल के टूट जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। नीती घाटी को सीमा से जोड़ने वाला यह एकमात्र सड़क मार्ग है। पुल टूटने से नीती घाटी के गमशाली नीती गांवों समेत सीमांत क्षेत्र का संपर्क कट गया है।

चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई

मलारी से 1 किमी0 आगे बुरांस में पुल टूटने से मार्ग बाधित हो गया है । ब्रिज तब टूटा जब मलबे से भरा एक ट्रक वहां से गुजर रहा था। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।  नीती की तरफ से सीमा को जोड़ने वाला यह एकमात्र सड़क मार्ग है। पुल टूटने से नीती घाटी के कैलाशपुर, बम्पा, गमशाली नीती गांवों समेत सीमांत क्षेत्र का संपर्क कट गया है।

स्थानीय लोगों ने लगाया ये आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है  वर्षों से जर्जर ये बैली ब्रिज दुर्घटना को न्योता दे रहा था लेकिन इस तरफ न तो सड़क की देखरेख करने वाले विभाग पीडब्ल्यूडी ने सुध ली न सीमांत क्षेत्रों में सड़क निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था बीआरओ ने ली। ऐसे में इस पुल पर एक माल से भरा डंपर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

धौली गंगा पर सेना के वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था

सीमा सड़क संगठन के कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि फिर से बैली ब्रिज बनाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया है। धौली गंगा पर सेना के वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है।

Exit mobile version