Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चमकेगी सड़कें, हरिद्वार में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार से सड़क सफाई अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में डीएम मयूर दीक्षित ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनपद की सड़कों, आंतरिक मार्गों, सर्विस लेन, फ्लाईओवर, पगडंडियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता के स्तरीय मानकों को उच्चतम स्तर तक पहुंचाना है। साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों के मध्य स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। बताया कि इस अभियान में नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की, नगर पालिका, नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग, मण्डी परिषद, गन्ना विकास विभाग, वन विभाग, राजाजी टाइगर रिजर्व, जिला उद्योग केंद्र, सिडकुल, छावनी परिषद रुड़की, एचआरडीए, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रांतीय निर्माण खंड, सिंचाई विभाग, गंगनहर निर्माण खंड तथा बीएचईएल हरिद्वार सहित सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित करने के लिए निर्देश दिए।

Exit mobile version