Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रोडवेज की बस ने बाइक को मारी टक्कर, पति- गर्भवती पत्नी और भतीजी की मौत

यहां उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवार पति पत्नी और एक बच्ची को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की ही मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

ईद की छुट्टी पर घूमने गए थे ऋषिकेश, वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

रायवाला में मोतीचूर हाईवे से पहले बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी भतीजी  को उत्तराखण्ड रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें आसमा पत्नी साहबान, साहबान पुत्र इस्तिहाक और मिस्बाह दस वर्षीय पुत्री शहजाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साहबान ईद की छुट्टी पर अपनी पत्नी और भतीजी के साथ ऋषिकेश घूमने गया था। वापस लौटते हुए पीछे से आ रही बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।तीनों ही मृतक हरिद्वार सराय के रहने वाले थे और पत्नी आसमा पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है दोनों की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी।

क्षेत्र में मातम पसरा

फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Exit mobile version