Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम, कुंभ व पर्वतीय क्षेत्रों में जल्द चलेंगे रोडवेज के टेंपो ट्रैवलर, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

परिवहन निगम ने खरीदे  20 टेंपो ट्रैवलर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं अब चारधाम यात्रा, कुंभ, मसूरी व नैनीताल के मार्गों पर जल्द ही रोडवेज के टेंपो ट्रैवलर नजर आएंगे। इसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 20 टेंपो ट्रैवलर की खरीदे हैं। यात्री समय, किराया व बुकिंग की जानकारी निगम की वेबसाइट व मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकेंगे। जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। यह वाहनों का संचालन पर्वतीय क्षेत्रों एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों जैसे चारधाम यात्रा मार्ग, कुंभ क्षेत्र, मसूरी, नैनीताल, चंपावत, औली में किया जाएगा।

Exit mobile version