Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां से गिरफ्तार हुई लुटेरी दुल्हन, पुरूषों को प्रेमजाल में फंसाकर करती थी ब्लेकमैल, लुटती थी लाखों रूपए, दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। यह महिला खुद को अविवाहित बताकर युवाओं को जाल मे फंसाती थी।

लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसा कर लाखों रुपए की ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दीपक कक्कड़ नाम के एक व्यक्ति ने लिखित में शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज शातिर महिला की खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद इस मामले में लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड, पीड़ित से लिए गए 50 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।‌ पुलिस ने जब शातिर महिला को गिरफ्तार किया तो महिला दुल्हन के वेश-भूषा में थी। जब पुलिस ने महिला का आपराधिक इतिहास खोजा तो पता चला कि इस महिला पर एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। महिला ने बताया कि उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वो इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भागने की तैयारी कर रही थी।

जांच कर रही पुलिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम हिना रावत पुत्री बलवंत सिंह बताया, उसने बताया। महिला ने शिकायतकर्ता दीपक कक्कड़ को अपना नाम अंकिता शर्मा बताया और संपर्क किया।‌ महिला ने खुद को हाईकोर्ट की एडवोकेट बताया। व्हाट्सएप पर बात शुरू कर दीपक को प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का नाटक कर उसके घर में रहने लगी। इसके बाद आरोपी महिला ने धीरे धीरे पीड़ित को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उससे 30 लाख रूपये की मांग करने लगी। उसके जेवर भी हड़प लिए। पैसे न देने पर वह दीपक की हत्या और स्वयं आत्महत्या कर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। वादी को शक होने पर जब उसने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो चैंकाने वाले तथ्य हाथ लगे। पता चला कि अंकिता शर्मा का असली नाम हीना रावत है और वह काशीपुर के कुंडेश्वरी थाना के खरमासा की रहने वाली है। वह शादीशुदा है और शातिर ब्लैकमेलर है। इसके बाद युवक ने पुलिस में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब उसके खिलाफ जांच की जा रही है।

Exit mobile version