Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सुप्रसिद्ध गायिका कमला देवी के मकान की गिरी छत, भारी नुकसान, लगाई मदद की गुहार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर की गरुड़ तहसील स्थित लखनी गांव की रहने वाली सुप्रसिद्ध गायिका कमला देवी भारी संकट से गुजर रही है।

कमला देवी को‌ मद‌द की आस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में तूफान आया था। उसमें कमला देवी के मकान को भारी क्षति पहुंची है। इस तूफान में उनके माकान की छत गिर गई है। ऐसे में वह क्षतिग्रस्त मकान के एक कमरे में जैसे-तैसे रह रही हैं। जिस पर उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया है आवेदन

कमला देवी उत्तराखंड की बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील की लाखानी गांव की रहने वाली हैं। कमला देवी ने बताया कि वो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले ही आवेदन कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक ऑफिस से लेकर जिलाधिकारी के और सीएम कार्यालय तक मदद की अपील की, लेकिन अभी तक उनको कोई ठोस सहायता नहीं मिली है। लोक गायन की यह विधा उन्हें विरासत में मिली है। उन्होंने कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। लोक गायिका कमला देवी ने आकाशवाणी अल्मोड़ा, देहरादून और लखनऊ दूरदर्शन पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं।

कोक स्टूडियो से आई चर्चा में

बीते 22 सालों से उत्तराखंड के लोकगीत व लोक संस्कृति की विरासत को संजोने वाली कमला देवी कोक स्टूडियो भारत का गाना ”सोनचढ़ी” के बाद से चर्चाओं में आईं थीं। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को देश-दुनिया में नई पहचान मिली। कोक स्टूडियो भारतीय लोक संगीत से लेकर वर्तमान पॉप संगीत से लेकर हिपहॉप और वेस्टर्न संगीत का फ्यूजन तैयार करता है। यह भारत के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक प्रोग्राम में से एक है। कोक स्टूडियो ने देश के कई गायकों को पहचान दी है।

Exit mobile version