Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में रुद्रप्रयाग की रोशनी चमकी, जीते दो पदक

​रुद्रप्रयाग: तमिलनाडु के चेन्नई में 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 आयोजित हुई। जिसमें रुद्रप्रयाग की बेटी रोशनी कालूडा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

जीते पदक

जानकारी के अनुसार अगस्त्यमुनि स्थित बालिका एथलेटिक्स छात्रावास की पूर्व छात्रा रोशनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीते। रोशनी कालूडा ने प्रतियोगिता के अंडर-20 बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने 3 किलोमीटर स्टीपल चेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर दोहरा परचम लहराया।

दी शुभकामनाएं

रोशनी की इस दोहरी सफलता की खबर मिलते ही रुद्रप्रयाग जनपद सहित पूरे प्रदेश में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने रोशनी को बधाई देते हुए बताया कि खेल विभाग अगस्त्यमुनि और उत्तराखंड खेल फेडरेशन ने बालिका की इस उपलब्धि पर उसे हार्दिक शुभकामनाएं भेजी है।
​

Exit mobile version