Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पटवारी पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी, पकड़े गए दो और अभियुक्त

उत्तराखंड से जुड़ी अभी की बड़ी खबर सामने आई है । पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने दो और गिरफ्तारियां की है । बताया जा रहा है कि ये दोनो अभियुक्तों ने 25-25 हजार रुपए एडवांस में लिए थे ।

पटवारी पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी

पटवारी पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है।  अब एसआईटी ने दो और लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।छानबीन में सामने आया कि जेल में बंद मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और जेल में बंद पॉलिटेक्निक शिक्षक राज्यपाल के छात्र धर्मेंद्र ने भी उनकी मदद की थी।एसआईटी ने धर्मेंद्र कुमार, पुत्र अमरपाल सिंह निवासी, लालवाला, मजबता थाना बुग्गावाला, हरिद्वार को ग्राम आनेकी से गिरफ्तार किया है जबकि देवी सिंह, पुत्र महेंद्र सिंह,निवासी ग्राम टिपारा, रामपुर मनिहारान सहारनपुर को एसआईटी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है । बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने नकल सेंटर पर निगरानी की थी, रिपोर्ट की माने तो उन्होंने 25-25 हजार रुपए एडवांस में लिए थे।

एसआईटी लगातार शातिरों पर कस रही शिकंजा

फिलहाल, अभी तक पटवारी पेपर लीक मामले में 15 लोग  गिरफ्तार हो चुके हैं। एसआईटी लगातार शातिरों पर शिकंजा कस रही है।जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है । 



Exit mobile version