Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड दौरे पर आए हैं। वह दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार रात देहरादून पहुंचे हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत उत्तराखंड दौरे पर आ गए हैं। उत्तराखंड प्रांत कार्यालय, भागीरथ देवस कुंज (15 तिलक रोड) पर डॉ. मोहनराव भागवत रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब पहुंचे। उनके आगमन पर संघ पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वे 22-23 फरवरी को प्रमुख जन और पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। वह 22 और 23 फरवरी को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। वे यहां संघ के शताब्दी वर्ष के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आयाेजित विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। यहां वे बुद्धिजीवी और पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस संबंध मे बताया कि 22 फरवरी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड प्रांत के प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। वहीं 23 फरवरी को वे प्रदेश के सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

Exit mobile version