उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक (आरएसएस प्रमुख) डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड आ रहें हैं।
मानवता के कल्याण के लिए पंच परिवर्तन का देंगे संदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. मोहन भागवत 16 से 19 नवंबर तक देवभूमि उत्तराखंड में प्रवास करेंगे। जिसमें उनका नेपाल और चीन की सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में चार दिवसीय कार्यक्रम है। इस प्रवास के दौरान 16 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वे अलग-अलग सांगठनिक बैठक के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।