Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन, बीते जून महीने में हुई थी शादी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय फौजी का निधन हो गया है।

परिवार में मचा कोहराम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकेंद्र प्रताप, पुत्र भगत सिंह, गांव कटाखोली (पोस्ट नवाखाल), श्रीनगर पौड़ी निवाली आठ साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। वह हाल ही में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात 11:30 बजे तक परिवार से बात की। इसके बाद वह सो गए। अगली सुबह 4:30 बजे तक लोकेंद्र उठे नहीं। जब साथी उठाने पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक मौत का कारण बताया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीते 8 जून को ही उनकी शादी हुई थी।

Exit mobile version