Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घन्ना भाई (घनानंद) का निधन, सीएम ने जताया शोक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घन्ना भाई (घनानंद) का निधन हो गया है।

जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घन्ना भाई ने आज देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। वह पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। आज लंबी बीमारी के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। घन्ना भाई के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।

रंगमंच और फिल्मों में जमकर करते थे कॉमेडी

रिपोर्ट्स के मुताबिक वे उत्तराखंड रंगमंच के मझे हुए कलाकार थे। उनका जन्म 1953 में पौड़ी के गगोड़ गांव में हुआ। घन्ना भाई ने हास्य कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं में नाटकों से किया। 1974 में उन्होंने रेडियो और बाद में दूरदर्शन पर कई कार्यक्रम भी दिए। वे पहले ऐसे हास्य कलाकार थे, जो रंगमंच और फिल्मों में जमकर कॉमेडी करते थे

Exit mobile version