Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: पूर्व सैनिक नेता कर्नल गंगा सिंह रावत का निधन, जताया शोक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के कर्नल गंगा सिंह रावत का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल‌‌ रहें थे।

लंबे समय से थे बीमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिकों की आवाज को संगठित रूप देने वाले कर्नल गंगा सिंह रावत ने 84 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह पूर्व सैनिक अर्द्धसैनिक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रहे। राज्य गठन के समय उन्होंने अग्रणी पंक्ति में रहकर आंदोलनकारियों का नेतृत्व किया।‌ सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर उन्होंने लगातार संघर्ष किया।

शोक की लहर

उनके निधन से पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक समाज के साथ-साथ राज्य आंदोलन से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Exit mobile version