Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: लोक गायिका रिंकू राणा का आकस्मिक निधन, सड़क दुघर्टना में हुई मृत्यु, शोक की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में संस्कृति विभाग की ए, ग्रेड की लोक गायिका रिंकू राणा  का आकस्मिक निधन हो गया है।

सड़क हादसे में मृत्यु

जानकारी के अनुसार अपने दैनिक कार्यों के लिए घर से स्कूटी लेकर निकली थी। तभी नानकमत्ता एवं सितारगंज के बीच आज दोपहर लगभग 1:30 बजे सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। रिंकू राणा सरल स्वभाव की धनी थी। वह थारू लोक संस्कृति की लोक गायन की मजबूत स्तंभ थी। विगत कई वर्षों से लोक संस्कृति से जुड़ी हुई थी। थारू समुदाय में उन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता था। रिंकू राणा की उम्र लगभग 34 वर्ष थी। उनका एक 10 साल का पुत्र है। जिसका नाम निशांत है उनके पति का नाम महेश राणा है।
जताया शोक

उनके निधन पर कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि रिंकू सौम्य स्वभाव की धनी थी और लोक संस्कृति की उभरती हुई संभावनाएं थी। उनका यूं ही आकस्मिक चले जाना लोक संस्कृति के लिए भारी नुकसान है। जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है।

Exit mobile version