Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: देवभूमि का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखंड का एक लाल ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। चमोली जिले के करछूना गांव निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये।

परिवार का रो रोकर बुरा हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपेंद्र चमोली जिले के पोखरी तहसील के अंतर्गत करछूना गांव निवासी थे। 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। उनका परिवार देहरादून में रहता है। जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे बलिदान हो गए। हालांकि दीपेंद्र के बलिदान होने का स्पष्ट कारण भी पता नहीं चल पाया है। वहीं जवान जवान के बलिदान होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version