Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: यहां भाजपा नेता की मौत पर परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बाजपुर निवासी भाजपा नेता की ट्रेन में मौत की खबर से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर डेमू ट्रेन संख्या 05351 आकर रुकी। इस दौरान पता चला एक ट्रेन में एक व्यक्ति का शव है। जब पहचान की कि तो शव की शिनाख्त अनिल कुमार जोशी (63) पुत्र राजकुमार जोशी निवासी नंदपुर नरकाटोपा, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई। ट्रेन में सवार सहयात्रियों ने बताया कि हार्टअटैक के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। फोन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि अनिल कुमार जोशी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Exit mobile version