Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी उमेश शर्मा का 55 साल की उम्र में निधन, राज्य आंदोलनकारियों ने जताया शोक

किच्छा: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी उमेश शर्मा का निधन हो गया है।

रानीबाग के चित्रशिला घाट में अन्तिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमेश शर्मा का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से ग्रसित थे। रविवार रात उन्होंने रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उमेश शर्मा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। सोमवार को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जताया शोक

उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर उमेश शर्मा के निधन पर शोक जताया।

Exit mobile version