Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन से बंद हो जाएगी जिम कार्बेट में सफारी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अब मानसून सीजन के चलते बंद होगा।

मानसून के चलते लिया जाता है निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 15 जून से सभी जोनों में रात्रि विश्राम बंद होगा। वहीं ढिकाला जोन भी बंद हो जाएगा।‌ इसके बाद 30 जून से सफारी पूरी तरह रोक दी जाएगी। मानसून के दृष्टिगत पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया जाता है। कॉर्बेट प्रशासन ये फैसला हर साल मानसून सीजन की शुरुआत मे लेता है। पर्यटन क्षेत्र ढिकाला हर साल 15 जून से 15 नवंबर तक बंद कर दिया जाता है। इसी तरह बिजरानी पर्यटन जोन को 30 जून से बंद कर दिया जाएगा, इसे 15 अक्टूबर को फिर से खोल दिया जाएगा। इन दो प्रमुख जोनों के बंद होने के बाद पर्यटक कॉर्बेट पार्क के अंदर पड़ने वाले केवल झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में जंगल सफारी का ही लुत्फ उठा सकते हैं।

Exit mobile version