Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लोकतंत्र का हिस्सा बनकर दुनिया को कहा अलविदा, मतदान के बाद बुजुर्ग महिला ने त्यागे‌ प्राण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल 19 अप्रैल शुक्रवार को पांच सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ। जिसमें गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, व नैनीताल शामिल है। जिसके बाद 4 जून को रिजल्ट आएगा।

बुजुर्ग महिला की मौत

जिसमें बुजुर्गों से लेकर युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा। जिसमें एक बुजुर्ग महिला दिल्ली से रामनगर आई और वोट दिया। इसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामनगर के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी पारु देवी 75 पत्नी स्व. किशोरी लाल कुकरेती दिल्ली में अपने बेटे बेटियों के साथ रहती है। कल 19 अप्रैल को मतदान था। जिस फर वृद्धा ने अपने बेटियों से रामनगर अपने घर जाकर वोट देने की इच्छा जताई। शुक्रवार को वह अपनी बेटी के साथ रामनगर अपने घर पहुंची। जिसके बाद करीब डेढ़ बजे उन्होंने लखनपुर बूथ में अपना वोट दिया। शाम पांच बजे करीब वह घर में चिल्लाने लगी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तब तक बुजुर्ग महिला ने अपने प्राण त्याग दिए थे। प्रथम दृष्टया वृद्धा की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई गई है।

Exit mobile version